07 June 2026
ग्राम जमगांव, तहसील कुण्डम
पूर्व सूचना अनुसार दिनांक 07/06/2026 को शाम 7.00 बजे सुरेंद्रसिंह वरकड़े के निवास स्थान में पूर्व उपसरपंच श्री डुमारीलाल वरकड़े जी की उपस्थिति मे ग्राम जमगांव मे गोटुल स्थापना एवं जीटेक फाउंडेशन के सबंध मे चर्चा हेतु मीटिंग संपन्न हुई | मीटिंग मे सर्वप्रथम जीटेक जबलपुर टीम की ओर से केसु दादा ने जनजाति समाज की प्राचीन संस्था गोटुल एवं जीटेक फाउंडेशन के सबंध मे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया, इसके उपरांत श्री डुमारीलाल वरकड़े जी और श्री हीरालाल परस्ते जी के द्वारा भी अपना अपना विचार रखा गया | मीटिंग में उपस्थित सभी ने इस पहल की शुरुआत किये जाने हेतु प्रशंसा की गई और मीटिंग में निर्णय लिया गया कि पुनः जल्द से जल्द आगामी मीटिंग आयोजित किया जाये जिससे ग्राम के अधिक से अधिक युवा साथियों को मीटिंग में आमंत्रित किया जाए | मीटिंग मे युवा साथी सुरेंद्रसिंह वरकड़े, रविशंकर वरकड़े, भागवत मरावी, देवेन्द्रसिंह वरकड़े, रामकुमार वरकड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |